मुंह से जुड़े 35 रोचक तथ्य Interesting Facts about Human Mouth In Hindi

Facts About Mouth in Hindi, हम सभी अपने मुहं का इस्तेमाल रोज करते है। ये हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि हमारे Mouth के अंदर क्या चल रहा है।

आज मैं आपको हमारे Mouth के कुछ Interesting facts के बारे में बताऊंगा। हमारा मुहं कितना खास है, ये बताने की जरुरत नहीं मुहं हमें प्यार करने, खाना खाने, गाना गाने, अपनी ख़ुशी जाहिर करने में और तो भाषण करने और kiss करने में भी help करता है।

Rochak Jankari मुहं के बारे में, हमारा मुँह, दाँत और जीभ के साथ मिलकर काम करता हैं, और हमारे भोजन को तोड़कर इसके पाचन प्रक्रिया को पूरा करने में पहला कदम मुंह ही उठाता है। हमारी जीभ हमें अपने भोजन को चारों ओर ले जाने में मदद करती है। हमें निगलने में मदद करती है।

मुंह के बारे में Interesting Facts के लिए इस लेख को पढ़ें।

Amazing Facts about Mouth in Hindi:

दोस्तों आप मुहं से जुड़े इन Fascinating facts को पढ़े और अपनी राय दे कि कौन सा Fact आपको ज्यादा Interesting लगा। आइए जानते हैं मुंह से जुड़े 35+ रोचक तथ्यों के बारे में:

facts mouth hindi

01). दांतों का जो भाग हमे दिखाई देता है, उसे “Crown” कहा जाता है।

02). अगर आपके मुहं में लार की मात्रा कम है, तो आपको पूरा सही स्वाद का पता नहीं लग पाएंगा।

03). आप ये जान कर हैरान हो जायेंगे कि पूरी पृथ्वी पर जितने लोग हैं उससे कहीं संख्या में आपके मुंह के अंदर जीवाणु (Bacteria) होते हैं।

04). मानव शरीर में सबसे Hardest Substance हमारे दांतों के बाहर, ऊपर की ओर पाया जानें वाला Enamel है।

05). बच्चों में 20 दांत होते हैं जबकि वयस्कों में दाँतों की संख्या 32 होती हैं।

06). कई रोग जैसे Heart disease, Diabetes and Osteoporosis किसी न किसी रूप में मुँह से जुड़ा हुआ है।

07). शरीर के अन्य किसी हिस्से की घाव/ ज़ख्म के ठीक होने की तुलना में हमारी जीभ के घाव ज़्यादा ज़ल्दी ठीक होते है।

08). दाँतों में पाया जाने वाला Plaque एक तरह का अवशेष (Residue) है जो मुंह में अधिक बैक्टीरिया के बनने से बनता है।

09). जीभ मानव शरीर में पाया जाने वाला एकमात्र मांसपेशी है जो बिना किसी कंकाल (Skeleton) के Support के काम करती है।

10). क्या आपको पता है आपके दाँत की कुल लंबाई का एक तिहाई हिस्सा आपके मसूड़ों के नीचे छिपा हुआ होता है।

 ये भी पढें:   हाथी से जुड़ी रोचक जानकारी

11). अगर आपको हरी चाय पीने का शौक़ है तो आप अपने मसूड़ो के लिए कुछ हद तक निश्चिंत रह सकते हैं, क्यूंकि हरी चाय में पाया जाने वाला “Antiseptic Properties” आपके मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

12). हमारे मुंह में लगभग 10,000 स्वाद कली(Taste buds) हैं, जिनमें से ज्यादातर जीभ पर स्थित हैं।

13). आपके दातें आपकी Fingerprint के समान ही Unique होती हैं, सभी लोगों के दातों का जोड़ा अलग अलग होता है।

14). हम अपने जीवन के दौरान लगभग 37,854 लीटर लार का उत्पादन करते हैं। आप अपने इतने लार से  2 Olympic-size swimming pools भर सकते हैं।

15). एक व्यक्ति अपने पुरे जीवनकाल के दौरान औसतन 38.5 दिन दांतों को Brush करता है।

16). आपकी मुस्कुराहट आपको लंबे समय तक जिंदा रहने में मदद करता है हर बार जब आप मुस्कुराते हैं, तो आपका शरीर अधिक मात्रा में एंटीबॉडी पैदा करता है, जो आपके प्रतिरक्षा शक्ति (Immunity Power) को बढ़ाने में मदद करता है।

17). अगर हम खाने की बात करे तो सामान्य रूप से हमारे मुहं से पेट में इसे जाने में सिर्फ 7 seconds ही लगते है।

18). हमारे मुंह में चार अलग-अलग प्रकार के दांत पाएं जाते हैं:- Incisors, Canine, Premolars and Molars

19). आपको ये जान कर हैरानी होगी कि दांत, आपकी हड्डियों की तरह ही जीवित हैं उनके पास खून की आपूर्ति के लिए नली और तंत्रिकाएं हैं और एक दांत मर भी सकता है।

मुँह के बारे में रोचक बातें (20+ Facts about Mouth)

20). अपने आकार के सापेक्ष में, जीभ मानव शरीर में सबसे मजबूत मांसपेशी है।

21). अगर आप Right Handed है तो आप अपना खाना अधिकतर अपने मुहं में दायीं तरफ से चबाते होंगे, ठीक इसके उलट अगर आप Left handed है तो खाना बायीं तरफ से चबाते होंगे।

22). जब आप छींकते है तब उसकी Speed 105 मील प्रति घंटे (170 किमी / घंटा) होती है पर खांसी के समय पर ये केवल 63 मील प्रति घंटे (100 किमी / घंटा) होती है।

23). होंठ की कोशिकाओं में कोशिकाओं की केवल 3 से 5 परतें होती हैं। होंठ सबसे संवेदनशील BodyParts में से एक हैं।

24). यदि आप फ्लॉस नहीं करते हैं, तो आप अपने दांतों की लगभग 40% सतहों की सफाई करना भूल जाते हैं।

25). एक सर्वेक्षण से पता चला है कि 50% लोग किसी के चेहरे पर सबसे पहले किसी की मुस्कुराहट पर ध्यान देते हैं।

26). अपने पुरे जीवनकाल में मनुष्य के दांत के दो सेट होते हैं, जबकि Shark के पास 40 दांत के Set होते है।

27). मनुष्य के 3 साल की उम्र तक 20 दांत हो सकते है और उन्हें खोने के बाद, एक वयस्क व्यक्ति को अधिकतम 32 दांत ही होंगे।

28). दांत की चार परतें Root, Pulp, Dentin और Enamel होती हैं।

30). हम अक्सर कहते सुनते है कि “महिलाओं की जबान(Tongues) लम्बी होती है” लेकिन मैं आपको बता दू कि महिलाओं की जबान यानि Tongues पुरषों की तुलना में छोटी होती है।

 ये भी पढ़े:   बिल्ली से जुड़े रोचक तथ्य

31). हमारा मुँह खाने को अपने हिसाब से ठंडा करने के लिए ज़्यादा लार निकालना शुरू कर देता है, लार (Saliva) खून का ही एक filtered Substance हैं।

32). महिलाओं की स्वाद लेने की या पहचानने की झमता पुरषों से ज्यादा होती है, इसका कारण हमारी जीभ पर पाया जाने वाला Taste-buds हैं।

33)  जब भी कोई महिला और पुरुष एक दुसरे को Kiss करते है तब 80 मिलियन बैक्टीरिया का स्थानांतरण (Transfer) होता हैं।

34). आप अपनी खुद की श्वास(Own Breath) की गंध (Smell) को कभी महशूस नहीं कर सकते हैं।

35). आपके शरीर में जीभ ही एकमात्र ऐसा Muscle है जो केवल एक Side से ही शरीर से जुड़ा हुआ है।

36). अगर आपके दांते साफ़ सुथरी नहीं है तो संभल जाए कहीं न कहीं ये आपके ख़राब तबियत का भी एहसास कराती हैं अक्सर आपने अपने Doctor से सुना होगा कि “आप अपना मुहं दिखाए” ऐसा इसीलिए क्यूंकि बहुत सी बीमारियों का पता आपके मुहं से ही चल जाता हैं।

37). “बुद्धि वाला दांत (Wisdom Teeth)” के बारें में आप जरुर जानते होंगे पर मैं आपको ये बता दूँ कि ये दांत हमारें किसी काम के नहीं है। जब हमारे पूर्वज जंगलो और गुफओं में रहते थे तब उनके लिए ये बहुत जरुरी होती थी। दुनिया में 35% लोग बिना Wisdom Teeth के जन्म लेते है, अब इसका कोई मतलब नहीं है।

Amazing facts about the “Human Body” Hindi me

➦ Note :-  अगर आपके पास भी हमारे मुहँ से जुडी Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट में लिखे हम इसे Update कर सुधार देंगे। इस लेख को पढ़ने के लिये धन्यवाद।

अगर आपको मेरा यह लेख मानव शरीर से जुड़े मुहँ के बारे में रोचक तथ्य (Facts About Human Mouth) अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों से Share करें।

नीचे दिये गये बाक्स मे आप अपने विचार लिखिये, आपका मुंह से जुड़े इस लेख को पढ़ने के लिये धन्यवाद !

Leave a Comment

error: